गुड्स एंड सर्विस टेक्स (जीएसटी) फरीदाबाद की टीम ने अनाज मंडी स्थित खल बिनौला व्यापारी की दुकान व घर पर छापा मारा और देर रात तक कागजात खंगालती रही। बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे शहर की अनाज मंडी खल बिनौला की दुकान पर और व्यापारी के घर पर एक साथ छापा मारा। रात लगभग 12 बजे तक टीम दुकान के अंदर कागजात खंगालती रही।
पता चला है कि जीएसटी विभाग को यह बराबर शिकायत मिल रही थी कि खल बिनौला व्यापारी बिना बिल के कारोबार कर रहा हैं। जिसको लेकर कार्रवाई की गई। लगभग 15 घंटे तब छानबीन के बाद स्टाक की जांच कर ली गई है। विशेष अनुसंधान शाखा फरीदाबाद का कहना है कि जांच के दौरान बिल कब्जे में ले लिए गए हैं। जिनका मिलान कराया जाएगा। फर्म को जितना जीएसटी भरना चाहिए उतनी नहीं भर रही। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि केेंद्र सरकार के जो टेक्स हैं वो व्यापारी बराबर पेय करें। व्यापारी टेक्स के नियम कानून की पालना करें।