फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन ने मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में जनवरी से नवंबर तक के वेतन भुगतान का करने व अप्रैल से दिसंबर 2020 तक का बढ़ा हुआ वेतन दिलाने, हर माह पहली तारीख को वेतन भुगतान करने व गलत तरीके से हटाए गए ट्यूबवेल ऑपरेटरों को वापस ड्यूटी पर लेने, किसी भी ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को नहीं हटाने सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने व ड्रेस लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को समय पर वेतन नहीं मिलने से दयनीय स्थिति बनी हुई है। तत्काल मांगों को स्वीकार किया जाए। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सोमदत्त, अमीलाल, जगराम, जगदीश, कुलदीप, जवाहरलाल, महेंद्र कुमार व बिशंभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें