फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे फोरलेन का काम जल्द से जल्द शुरू करवाएं सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन:कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने का काम शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। बदहाल सड़क मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है लेकिन सरकार फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। शहर से गुजरने वाले इस मार्ग के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर में दुकानें हैं। जर्जर सड़क मार्ग के कारण दुकानदार दिनभर धूल फांकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि इस मार्ग की हालात बहुत ही खराब हो चुकी है। सरकार इस सड़क मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार पिछले पांच साल तक तो यहां की जनता को गुमराह करती रही कि 148बी हाईवे इस मार्ग को दर्जा दे दिया है और इसका निर्माण जल्द हो जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आमजन को साथ लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें