फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की बिक्री व खाद की कमी पर तुरंत ध्यान दे सरकार: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री समेत चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की बिक्री की स्थिति को संभालने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डॉ. अभय यादव ने इस विषय पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा की दो फसलें मुख्य रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं इनमें सरसों एवं बाजरा प्रमुख हैं। सरसों का भाव पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक पर बाजार में है। इसलिए सरसों के बारे में कोई चिंता की बात नहीं है, परंतु बाजरे की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अनुरोध करते हुए कहा है कि सरकार की भावांतर भरपाई योजना से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन भावांतर की रकम वास्तव में न्यूनतम समर्थन मूल्य की भरपाई करने के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। इस दिशा में सरकार के पास दो विकल्प हैं। यदि सरकार निर्धारित 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर ही भरपाई देना चाहती है तो 1650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसान का बाजरा बिकवाने का प्रबंध भी साथ-साथ करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरकार को बाजार भाव और समर्थन मूल्य में जितना अंतर है उसकी भरपाई करने का प्रबंध सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरसों की बिजाई के लिए दक्षिण हरियाणा के तीनों चारों जिलों में तुरंत डीएपी खाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि किसानों की समस्या का निदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें