फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी विभागों पर 16.4 करोड़ का बिल बकाया, सबसे ज्यादा कर्जवान पंचायत विभाग

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ डिविजन में बिजली निगम का सरकारी विभागों पर करीब 16.4 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली निगम की ओर से सबसे ज्यादा कर्जवान ग्राम पंचायत पर छह करोड़ रुपये का बिल बकाया है। वहीं निगम की ओर से सरकारी विभागों को बिजली बिल भरने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजली निगम बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिया है। महेंद्रगढ़ डिविजन में करीब 17 हजार बिजली उपभोक्ता है। महेंद्रगढ़ डिविजन बिजली निगम का सबसे ज्यादा नगर पालिका व पंचायत विभाग का बिल बकाया है।
पंचायत के कई भवनों के बिजली बिल समय पर नहीं भरे जाते हैं। पंचायत विभाग पर अब तक छह करोड़ का बिजली बिल बाकी है। इसी तरह नगर पालिका का तीन करोड़ रुपये बकाया है। घरेलू आपूर्ति की एक करोड़ रुपये 72 लाख रुपये व कमर्शियल उपभोक्ताओं के एक करोड़ 44 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

किस विभाग पर कितना बकाया
विभाग रुपये
पंचायत 6 करोड़
नगर पालिका 3 करोड़
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी 1.50 करोड़
घरेलू कनेक्शन 1.72 करोड़
कमर्शियल 1.44 करोड़
ट्यूबवैलों 1.7 करोड़
सिविल अस्पताल 14 लाख
लघु सचिवालय 24 लाख
पुलिस विभाग 3.74 लाख
-
वर्जन:
बिजली निगम की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके अलावा नोटिस देकर चेतावनी भी दी जा रही है। जल्द से जल्द बिजली बिल भरें ताकि कोई उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े।-वेदप्रकाश, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें