शॉर्ट सर्किट से खोखे में लगी आग। विज्ञप्ति
- फोटो : Narnol
कनीना चौक पर बीती रात शॉर्ट सर्किट से खोखे में आग लग गई। जिससे खोखे सहित एक रेहड़ी व सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक खोखा व रेहड़ी जलकर राख हो चुके थे।
गांव राजपुरा निवासी व्यक्ति के भवन का निर्माण कनीना के चौक पर चल रहा है। उसकी सामग्री रखने के लिए खोखा व रेहड़ी का प्रबंध किया हुआ था, लेकिन बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे खोखा, रेहड़ी तथा खोखे में रखी भवन निर्माण की सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। संवाद