फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से मौसम साफ रहने से खिली अच्छी धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से मौसम साफ रहने से अच्छी धूप निकल रही है, जिससे लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। धूप अच्छी होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। 3 व 4 फरवरी को फिर से मौसम परिवर्तित होगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन दिन से पूरे जिले में अच्छी धूप खिल रही है। शीतलहर से आमजन को राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसमें रविवार को 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री था जो रविवार को बढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी रहेगा। फरवरी में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारत में प्रवेश करेगा, जिससे शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी होगी। 2 फरवरी को एक मध्यम श्रेणी का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा। उसके बाद 3 और 4 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी हिमपात और मैदानी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने के लिए मिलेगा। बारिश की गतिविधियों के बाद एक बार फिर से एक से ठंड अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें