फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 31 तक पाएं 15 प्रतिशत छूट का लाभ

Fri, 29 Dec 2023 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाले प्रॉपर्टी धारक नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर 6 व 9 में हेल्प डेस्क पर 30 व 31 दिसंबर को छुट्टी के दिन भी कार्यालय में आकर अपनी संपत्ति को सत्यापित करवा सकते हैं। इसके अलावा स्वयं भी अपनी संपत्ति को सत्यापित करते हैं तो सरकार की ओर से उन सभी प्रॉपर्टी धारकों को वर्ष 2023-24 के टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी धारक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाले प्रॉपर्टी धारक वर्ष 2023-24 का 31 दिसंबर तक एनडीसी पोर्टल पर अपनी संपत्ति को सत्यापित करवाते हैं तो उन्हें अपना टैक्स पर 15 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन प्रॉपर्टी धारकों का वर्ष 2010-11 से वर्ष 2022-23 तक का बकाया कर एक मुश्त जमा करने पर उसे 15 प्रतिशत का लाभ मिलेगा तथा 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें