कनीना। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत गांव रामबास व पड़तल में मुख्य अतिथि अटेली के विधायक सीताराम यादव ने शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा केंद्र राज्य सरकार ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज के मुख्य धारा से जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास की अवधारणा को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था महिला सशक्तीकरण युवाओं के उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए कई अनूठी योजनाएं शुरू कीं और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गांव पड़तल में रेखा, बिमला देवी, श्वेता देवी, पूनम, करिश्मा, रामबास की सुनीता बाई को गैस कनेक्शन देकर लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने रामबास की रेवती की बुढ़ापा पेंशन बनाकर लाभ दिया। महिला बाल विकास विभाग ने रामबास की सरोज, रंजीत, आशा देवी की गोद भराई व टीना का अन्नप्राशन, पड़ताल गांव की सुप्रिया, बाला, ममता की गोद भराई व मोहित का अन्नप्राशन अवनी का जन्मदिन मना कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर खंड समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, एडवोकेट दिलीप सिंह, प्राचार्य ओमपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप एडवोकेट, रामबास की सरपंच सरोज देवी, सरपंच रोशन लाल इंदौरा पड़तल, डॉ निशा, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. संतोष, एसडीओ डॉ. अजय कुमार यादव, एसईपीओ कृष्णपाल, ध्यान सिंह खाद्य आपूर्ति अधिकारी, ज्योति सुपरवाइजर, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार,अभिमन्यु मौजूद रहे।