फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने किया सब डिपो के 26 बिंदुओं का निरीक्षण, उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
सब डिपो महेंद्रगढ़ का निरीक्षण करते रोडवेज जीएम नवीन शर्मा---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सात वर्ष पूर्व हुई महेंद्रगढ़ सब डिपो की घोषणा अब धीरे-धीरे पूरी होती नजर आ रही है। डिपो का भवन बनकर तैयार है। मंगलवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर रोडवेज महा प्रबंधक ने पहुंचकर सब डिपो भवन के 26 अलग-अलग बिंदुओं पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

10 फरवरी को चंडीगढ़ से सब डिपो के निरीक्षण के लिए पहुंची टीम द्वारा सब डिपो में 26 कमियां बताते हुए रिपोर्ट तैयार की थी। उस समय हुए निरीक्षण पर रिपोर्ट तैयार कर 26 कमियां दर्शाई गई थी। महा प्रबंधक मंगलवार को इन 26 बिदुंओं पर हुए कार्य की रिपोर्ट तैयार करने पहुंचे थे। अब यह निरीक्षण रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को चंडीगढ़ भेजी जाएगी। इसके बाद सब डिपो शुरू होने की आगामी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राज्य परिवहन के महा प्रबंधक नवीन कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सब डिपो भवन की बिजली, पानी, फिटिंग, सीवर लाइन, ड्रेनेज सिस्टम व अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की।
-----------------------
सब डिपो शुरू होने से मिलेंगी लोगों की सुविधाएं
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से सब डिपो शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सब डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ने से अधिकांश ग्रामीण रूटों के साथ-साथ लंबे रूटों के लिए बस सेवा शुरू होगी इससे लोगों को यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी। महेंद्रगढ़ से लंबे रूटों एवं तीर्थ स्थानों के लिए भी सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। बता दें कि क्षेत्र में अनेक ग्रामीण रूटों पर राज्य परिवहन की बस सेवा नहीं है ऐसे में लोगों को भी यातायात के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। निजी वाहनों या अन्य वाहनों में मनमर्जी किराया देकर आर्थिक हानी उठानी पड़ रही है। सब डिपो शुरू होने से लोगों की यातायात संबंधित अधिकांश परेशानियों का भी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

--------------------
- सामाजिक संगठन लंबे समय से उठा रहे हैं मांग
दैनिक रेलयात्री महासंघ, यादव सभा महेंद्रगढ़, राजपूत सभा महेंद्रगढ़, सैनी सभा, सैन सभा, व्यापार मंडल, सब्जी मंडी व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा समय-समय पर सीएम से लेकर परिवहन मंत्री तक सब डिपो शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं।
----------------------
जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी उच्चाधिकारियों को
राज्य परिवहन के चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों के आदेशों पर मंगलवार को सब डिपो के भवन का बिंदुवार गहनता से निरीक्षण किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उच्चाधिकारियों द्वारा रिपोर्ट की जांच की जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ से टीम द्वारा सब डिपो का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन कुमार शर्मा, महा प्रबंधक रोडवेज महेंद्रगढ़,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें