फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Mon, 28 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने अटेली के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने वीडियो के माध्यम से आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। इसके साथ ही स्कूल बस चालकों व परिचालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बस चालकों को बताया गया कि शराब का सेवन ना करें, चलाने से पहले वाहन को अच्छी तरह से जांचें कि कहीं कोई कमी तो नहीं है। वाहन को तेज गति से ओवरटेक ना करें, सुरक्षित दूरी में अपना वाहन चलाएं, टर्न करते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें। बसों के परिचालकों को बताया को बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय ध्यान रखें और सावधानी से रोड क्रॉस कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें