फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का किया अभिनय

Mon, 28 Oct 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02बाल रामलीला प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में बाल रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का जीवंत अभिनय किया।
विज्ञापन

नारनौल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा और नारनौल ब्लॉक के बीआरसी पवन भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। हमें उनके व्यवहार और चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। बीआरसी पवन भारद्वाज ने बच्चों के अभिनय की प्रशंसा की। उन्हें अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कोरियावास विद्यालय के प्राचार्य संजय ने बच्चों के अभिनय की प्रशंसा की। विद्यालय की मुखिया पुष्पा बाई ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस बेहतरीन और सफल रामलीला संचालन के लिए लक्ष्मी देवी, पुष्पेंद्र यादव और अगेंद्र यादव के प्रयासों की सराहना की। बीआरपी ममता के मार्गदर्शन में रामलीला का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर रणधोल, भीम सिंह व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें