फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नक्सली हमले में शहीद एएसआई शिवलाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Wed, 22 Jun 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

उपायुक्त जयकृष्ण आभीर ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
गांव पायगा में शहीद को श्रद्धांजलि देते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में नक्सली हमले में शहीद हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पायगा के एएसआई शिवलाल का बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


सीआरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात शिवलाल ओडिशा में तैनात थे। मंगलवार को रोड पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों ने चारों ओर से जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले के लिए ग्रेनेड लांचर का उपयोग किया था।

इस हमले में तीन जवान शहीद हुए थे जिनमें जिला महेंद्रगढ़ के गांव पायगा के एएसआई शिवलाल भी शामिल हैं। उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शहीद शिवलाल अपने पीछे दो पुत्रियां तथा एक पुत्र के अलावा पत्नी शकुंतला को छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें