फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मौसम रहेगा साफ, ठंड में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को ठंडी हवाओं का कहर जारी है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 16.2 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम साफ रहेगा तथा सुबह धूंध व कोहरे का कहर जारी रहे। वहीं ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार जनवरी की बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शीत ऋतु के दिनों के साथ तापमान में गिरावट और ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। क्योंकि जैसे ही बारिश की गतिविधियां खत्म होती है उसके बाद कोहरा, धुंध, पाला, कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनने लगती है। वर्तमान मौसम प्रणाली का प्रभाव 24 जनवरी की शाम तक बिल्कुल हटने की पूरी संभावनाएं हैं। 25 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा और हवा की दिशा एक बार फिर से उत्तरी पश्चिमी बर्फीली ठंडी होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें