नारनौल। सीहमा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत फैजाबाद पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सीहमा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया था और आरबीएल बैंक के नाम से एक लिंक आया था। उसने 13 दिसंबर को उस लिंक को डाउनलोड करके उसमें अपने कार्ड की डिटेल भरी। कार्ड डिटेल भरने के 2 घंटे बाद करीब 12.14 पर उसके पास लगातार फोन से पैसे कटने के चार मैसेज आए। जिसमें उसके कुल 146582 रुपये कट गए। इस पर उसने तुरंत अपने मोबाइल से उक्त एप हटा दिया तथा कस्टमर केयर से अपने कार्ड को बंद करवा दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।