फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर पहुंचकर भरवाए फॉर्म, बूथ नंबर 103 बना मिसाल

विज्ञापन
फोटो 01 फॉर्म जमा करवाते बीएलओ अनिल कुमार व अन्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नारनौल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जहां कई स्थानों पर बीएलओ की लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली की शिकायत के सामने आ रही हैं। वहीं शहर के बूथ नंबर 103 पर तैनात बीएलओ अनिल कुमार ने समय से पहले अधिकांश कार्य पूरा कर एक अलग मिसाल पेश की है। 15 जुलाई तक निर्धारित अभियान के बीच उन्होंने घर-घर पहुंचकर फॉर्म वितरण किया। वहीं मौके पर ही फॉर्म को भरवा कर बड़ी संख्या में आवेदन पोर्टल पर अपलोड भी किए हैं।
विज्ञापन

उनकी इस कार्यशैली से प्रभावित होकर क्षेत्र के मतदाताओं ने उनकी सराहना की है। मतदाताओं का कहना है कि उन्हें न तो कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े और न हीं फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी हुई।
विज्ञापन

बॉक्स:
शुभम सोनी ने बताया कि अनिल कुमार ने पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से पूरी कराने के साथ अन्य मतदाताओं को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी।
बॉक्स:
दशरथ चौहान ने कहा कि बीएलओ ने स्वयं घर पर पहुंच कर फॉर्म दिया और वहीं भरवा कर जमा भी कर दिए।
बॉक्स:
सुरेंद्र जैन ने बताया कि बूथ 103 पर करीब 1100 मतदाता हैं जिनमें से लगभग 600 आवेदनों को अनिल कुमार पहले ही ऑनलाइन अपलोड कर चुके हैं।
बॉक्स:
ब्रजकिशन शांडिल्य ने कहा कि बीएलओ अनिल कुमार और बीएलए-2 गोपाल जैन ने व्यवस्थित ढंग से फार्म भरवाकर अभियान को सफल बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें