फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस भर्ती में कपिल की मौत पर फूटा गांव का गुस्सा, न्याय की मांग तेज

विज्ञापन
फोटो 13 शारीरिक परीक्षा के दौरान के कपिल की मौत को लेकर पंचायत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : आगजनी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताते अग्निशमन विभाग के अधिकारी। स्रोत फायर ब्रिगेड
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 1 जुलाई को पंचकूला में गांव सैदपुर निवासी कपिल की मौत के बाद मंडी अटेली क्षेत्र में लोगों में नाराजगी है। शनिवार को गांव में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने इसको गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत में 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगी और परिवार को न्याय दिलाने के प्रयास करेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि रविवार शाम 6 बजे कपिल को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
ग्रामीणों ने मांग की कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। पंचायत में यह भी कहा गया कि भविष्य में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षाओं के दौरान बेहतर चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कपिल एक मेहनती और होनहार युवक था जिसका सपना पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। उनका आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई। कपिल अपने पीछे तीन साल की बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है जिससे परिवार गहरे संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें