फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामेंगे इनेलो का हाथ

विज्ञापन
फोटो 6अभय सिंह चौटाला से गुरुग्राम में मिलते पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल विधानसभा से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है जबकि इनेलो के लिए न केवल दक्षिणी बल्कि पूरे हरियाणा में मजबूती देने वाला कदम बताया जा रहा है।

पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने हाल ही में गुरुग्राम स्थित इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के निवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीति, संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसी बैठक में राधेश्याम शर्मा के इनेलो में शामिल होने की औपचारिक रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें समर्थकों की मौजूदगी में राधेश्याम शर्मा औपचारिक रूप से इनेलो की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला स्वयं नांगल चौधरी पहुंचकर राधेश्याम शर्मा का पार्टी में स्वागत करेंगे जिससे कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें