फोटो संख्या:74- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लाेग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण को लेकर साप्ताहिक हवन का वेदोक्त आयोजन वेद मंत्रों से विधान पूर्वक डॉ. जय प्रकाश आर्य के यजमानत्व में किया गया। आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने हवन पुरोहित की भूमिका निभाई। यज्ञ ब्रह्मा अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य ने बताया कि यज्ञोपवीत जो जीवन को गति देने वाला, पवित्रता का द्योतक, श्रद्धा का उत्पादक आस्था का द्योतक है। वैदिक संस्कृति में मानव को शारीरिक, बौद्धिक और आत्मिक दृष्टि से पूर्ण मानव बनाने के लिए 16 संस्कारों का प्रावधान है। इनमें दसवां संस्कार उपनयन संस्कार है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, योगीराज श्री कृष्ण महाराज, शिव ब्रह्मा, गार्गी, भगवती सीता, सती साध्वी द्रौपदी व सभी नर नारी यज्ञोपवीत धारण करते थे। इसे हमें धारण करने से गर्व महसूस करना चाहिए। संवाद