फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने निवर्तमान चेयरपर्सन और उसके पति पर लगाया पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पार्षद धापली देवी ने निवर्तमान चेयरपर्सन भारती सैनी और उसके पति संजय पर बहू को गुमराह कर जमीन हड़पने तथा पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कैलाश नगर निवासी पूर्व पार्षद धापली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास लगभग तीन बीघा कृषि योग्य भूमि और रिहायशी मकान है। निवर्तमान नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी और उसकी बहू योगिता सगी बहने हैं। निवर्तमान नप चेयरपर्सन, उसका पति और बहू योगिता उसकी जायदाद को हड़पना चाहते हैं। दोनों ने पहले भी उसकी बहू को मोहरा बनाकर और उस पर दबाव डालकर जायदाद हड़प ली थी। पूर्व पार्षद ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी की रात में साढ़े दस बजे वह अपने कमरे में सोई हुई थी। जबकि उसकी बहू और बेटे अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। भारती सैनी और संजय उसके घर में घुस गए और बहू के साथ मिलकर उसके बेटे विक्रम को को पीटने लगे। जब बेटे ने शोर मचाया तो वह उसके कमरे में गई तो दंपती ने उसे भी पीटा। उन्होंने दोनों को इतना पीटा की दोनों बेहेश हो गए। वे उन्हें मृत समझ कर चले गए। आधे घंटे बाद अजय और उसकी पत्नी दोबारा यह देखने के लिए आए कि वे जिंदा हैं या मर गए। उन्होंने पानी डालकर उसको होश में लाए। जाते समय योगिता के नाम जमीन करवाने और किसी को बताने पर बेटे विक्रम को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व पार्षद ने बताया कि बाद में उसे और उसके बेटे को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पूर्व पार्षद के बयान पर निवर्तमान चेयरपर्सन और उसके पति संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लगाए गए सभी आरोप निराधार
निवर्तमान नप चेयरपर्सन के पति संजय सैनी ने बताया कि पत्नी की छोटी बहन योगिता पड़ोस में रहती है। योगिता को उसका पति शराब पीकर पीटता है। कई बार योगिता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है। 23 जनवरी की रात में पिटाई की सूचना मिलने पर वह और उसकी पत्नी भारती सैनी उनके घर गए थे। मात्र तीन मिनट में योगिता को छुड़वाकर अपने घर ले आए थे। यहां आने पर योगिता ने डायल-112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सिटी एसएचओ को भी कॉल पर मामले से अवगत करवाया। पुलिस कर्मी आए और उस वक्त विक्रम शराब के नशे में धुत होने के कारण उसके भाई ने उसे सुबह सिटी थाना में लेकर आने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद संजय यादव, धर्मेंद्र सैनी व विक्की यादव और पुलिस कर्मी की मौजूदगी में ही भाई अजय व भाभी आए थे। फिर भी उन पर भी आरोप लगा दिया। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें