फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: न्यू डाबला से पहली बार ट्रैक पर पहुंचेगी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनिर्मित रेल यार्ड का उद्घाटन करेंगे और मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे दक्षिणी हरियाणा में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

यह मालगाड़ी राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से चलकर नांगल चौधरी यार्ड में प्रवेश करेगी जिसके बाद मुख्यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत नांगल चौधरी में 886.78 एकड़ भूमि स्वीकृत है। इसमें करीब 408 एकड़ क्षेत्र में पहले चरण का बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

पहले चरण में रेल, सड़क, पानी और बिजली जैसी बाहरी सुविधाएं विकसित की गई हैं। आंतरिक रेल यार्ड में चार रेलवे लाइन, दो प्लेटफार्म और आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके संचालन की जिम्मेदारी केंद्रीय भंडारण निगम को सौंपी गई है।
अधिकारियों के अनुसार पहली मालगाड़ी के संचालन से क्षेत्र में सामान की आवाजाही तेज होगी। इससे आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और आने वाले समय में नए उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। रेल यार्ड शुरू होने से क्षेत्र में माल की ढुलाई आसान और कम खर्च में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें