नारनौल। अग्रवाल सभा नारनौल की बैठक सभा के कार्यालय में हुई। इसमें पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर रोष जताया गया। आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
अग्रवाल बंधुओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अग्रवाल समाज के साथ भारत की 140 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर महामंत्री रवि गर्ग उर्फ मोनू भाट्टा, मंत्री कृष्ण कंछल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीन बंसल, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, बद्री प्रसाद गर्ग, बजरंग लाल गुप्ता, सुरेश गोयल, सुरेश संघी, रमेश जिंदल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।