फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की नंदीशाला में चारा खत्म, टैग लगे गोवंश सड़कों पर घूम रहे

विज्ञापन
सिंघाना रोड पर बैठा बेसहारा गोवंश। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर परिषद की नंदीशाला में सुबह ही चारा खत्म हो गया था। दोपहर तक पशुओं को शाम को खिलाने के लिए चारा नहीं बचा था। बिना चारे के गायों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। नंदीशाला में बाजारों में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर छोड़ा जाता है। लेकिन सड़कों पर कई गोवंश ऐसे देखे जा सकते हैं, जिनको टैग लगा है और वे सड़क पर घूम रहे हैं। इस समय लगभग 600 से अधिक गोवंश इसमें रह रहे हैं। 430 गोवंश पहले के तथा 165 गोवंश गत महीनों में पकड़ कर छोड़े गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को नंदीशाला की पड़ताल के दौरान मिली।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान नंदीशाला का गोदाम पूरी तरह से खाली मिला। उसमें कर्मचारियों ने सुबह के समय चारा डाला था। दोपहर तक गोवंश उसी को खा रहे थे। गोशाला कर्मी ने बताया कि 28 दिसंबर को 55 क्विंटल चारा नगर परिषद की ओर से आया था, उसी से काम चल रहा था। इन गोवंशों के लिए प्रतिदिन लगभग 60 मन चारे की आवश्यकता होती है। नंदीशाला में पानी की हौदी में सिवाल जम रहे थे। उनकी सफाई नहीं हुई थी। गोवंशों को भी बाहर खुले में छोड़ा गया था। उनके ठान में भी सफाई नहीं थी। गोवंशों के लिए टीन शेड भी पर्याप्त नहीं हैं। बहुत से गोवंशों को तो टैग ही नहीं लगा है। कुल मिलाकर नंदीशाला में सुविधा के नाम पर औपचारिकताएं हुई हैं।
टीन शेड का अभाव
जिले में रात का तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहता है। इतनी ठंडे होने के बाद भी गोवंशों को बचाने के लिए टीन शेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई गोवंशों को रात खुले आसमान के नीचे बीतानी पड़ती है। नंदीशाला में लगभग तीन छोटे तथा दो बड़े टीन शेड हैं लेकिन ये 600 गोवंशों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। गर्मी, बरसात के मौसम में भी गोवंशों को बाहर ही रहना पड़ता है। इसके अलावा गायों को चारा डाले जाने वाले स्थान पर भी टीन शेड की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

बाहर घूम रहे बेसहारा गोवंश
नगर परिषद की ओर से बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए एक महीने पहले ही ठेका दिया गया है। एक महीने के अंदर 165 बेसहारा गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ा गया है। उसके बाद भी टैग लगे बेसहारा गोवंश बाहर घूम रहे हैं। मंगलवार को सिंघाना रोड पर टैग लगा गोवंश देखा गया। महेंद्रगढ़ रोड पर भी कई बेसहारा गोवंश बाहर बैठे देखे गए। गोशाला के कई गोवंशों को टैग नहीं लगा है, जिससे वे कुछ दिन बाद बाहर दिखाई देने लगते हैं।
2 से 29 दिसंबर तक पकड़ी बेसहारा गोवंश
सांड़-117
गाय-21
बछड़ा-24
बछड़ी-03
गोशाला में नहीं रहती सफाई
नंदीशाला में कहीं पर भी सफाई नहीं दिखाई दी। जगह-जगह गायों ने गोबर किया था, मगर उनको उठाने के लिए कोई नहीं था। गाएं गोबर पर ही बैठी हुई थीं। कर्मचारियों की कमी के चलते वहां पर ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। गायों के पीने के लिए बनाई गई हौदी में सिवाल जमे हुए हैं। हौदी को देखकर लग रहा है कि उसकी सफाई किए हुए काफी समय हो गया है। गायों को मजबूरी में वहीं पानी पीना पड़ता है।
आज शाम तक चारा पहुंच जाएगा। चारे की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वैसे भी मंडियों से गोवंशों के लिए सब्जियां पहुंचा देते हैं। नया टीन शेड हम बना रहे हैं। इसका काम भी चल रहा है। सफाई पर पहले से अधिक ध्यान दिया जाएगा। सुमन लता, ईओ, नगर परिषद।

चारा खाने की जगह भरा गंदा पानी। संवाद- फोटो : Narnol

नंदी गोशाला में खड़े गोवंश । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें