फोटो संख्या:54- गांव बुचावास से रसूलपुर तक कच्चा रास्ता--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करीब चार करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से पांच मुख्य मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा। इन मार्गों को लेकर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में गांव से गांव अथवा ढाणी से ढाणी को जोड़ने वाले पांच कच्चे रास्तों को 4.24 करोड़ से पक्का किया जाएगा।
इससे नौ गांवों के करीब 5000 लोग लाभान्वित होंगे। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इन पांच कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से विभिन्न पांच गांवों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। स्वीकृति के बाद अब बोर्ड की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर अलॉट कर दिया गया है। सरकार गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर करने की नीति से काम कर रही है तथा किसान को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इस दिशा में आगे बढ़ रही है। ये मार्ग कच्चे होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन रास्तों का होगा निर्माण: गांव बुचावास से रसूलपुर तक 2.50 किलोमीटर लंबे रास्ता, बचीनी से रसूलपुर तक 1.55 किलोमीटर लंबा रास्ता, खातीवास से बेरी तक 1200 मीटर रास्ता, भगड़ाना से पाली तक तीन किलोमीटर लंबा रास्ता, सुरजनवास से भालखी तक दो किलाेमीटर तक सड़क मार्ग को पक्का किया जाएगा।