फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव के पहले दिन पांच लोगों ने किए नामांकन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। इसके लिए सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो गया। पहले दिन प्रधान पद के लिए दो, उप प्रधान के लिए दो और सचिव पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। चुनाव में कुल 200 सदस्य मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट सतीश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए एडवोकेट बंशीलाल व एसएस चौधरी, उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट बबलू व आलोक खैरवाल व सचिव पद के लिए एडवोकेट सुबोध कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 7 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को शाम साढ़े तीन बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद जिस पद पर केवल एक उम्मीदवार बचेगा, उन्हें निर्वाचित घोषित किया जाएगा। जबकि अन्य बचे सभी पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अंतिम सूची लगा दी जाएगी। 17 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें