फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर दमकल व सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नगर पालिका कार्यालय में मांगों के ​लेकर नगर  पालिका प्रधान रमेश सैनी को ज्ञापन 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल व सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी को मांग पत्र सौंपा। लंबित मांगाें को लेकर दमकल कर्मचारियों की 31वें व सफाई कर्मचारियों की आठवें दिन हड़ताल पर रहे। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार कर्मचारियों ने 11 मई तक हड़ताल को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार व दमकल कर्मचारी प्रधान रामसिंह ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
राज्य कमेटी सदस्य रामपाल, शिशपाल, जयप्रकाश ने बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी कोई नई मांग नहीं है। उनकी मुख्य मांग 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पब्लिक हेल्थ कर्मचारी राजेंद्र, संजय कुमार, दमकल विभाग प्रदीप कुमार सहित दमकल व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें