नांगल चौधरी।ग्वार की अधिक बिजाई व उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांव अकोली में ग्वार फसल पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों को सही समय पर बिजाई, बीजोपचार, संतुलित खाद का प्रयोग व अनावश्यक खरपतवारनाशक दवाई न प्रयोग करने की जानकारी दी। यह शिविर सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बीडी यादव के तत्वावधान में ट्रेनिंग का आयोजन राव बीर सिंह प्रधान किसान क्लब मुलौदी के साथ मिलकर किया। संवाद