नववर्ष पर आतिशबाजी करने से लगी आग में जला सामान। संवाद
- फोटो : Narnol
नव वर्ष की रात में पटाखा चलाने से अटेली कस्बे में एक घर में आग लगने से सामान व बिजली के उपकरण जल गए। आग लगने की घटना कस्बे के वार्ड 3 मे हुई। समय रहते आंख खुलने से बड़ी अनहोनी टल गयी। पीड़ित परिवार ने अटेली थाने में शिकायत दी है।
गुजरवास निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अटेली कस्बे के पुराने अड्डे के पीछे वार्ड 3 में रहता है। वह परिवार के साथ सोया हुआ था। रात 10 बजे के आसपास उनके घर में अज्ञात युवक ने पटाखों की लड़ी फेंक दी, जिससे वाशिंग मशीन पर रखे हुए कपड़ो में आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग दूसरे सामान डी फ्रिज, कपड़ों आदि की चपेट में आ गए। घर से धुआं उठता देखकर घर में ऊपर वाले कमरे में रहने वाले परिवार ने जगाया। वह तुरंत बच्चों को लेकर घर से बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग के कारण बिजली उपकरण, घरों के दरवाजे जलने के साथ नया घर धुआं से काला हो गया। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।