फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendergarh: गांव ढाढ़ोत में बाड़े में लगी आग, चार बकरियां व आठ छोटे बच्चे जले

Wed, 03 Apr 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में आग लगने से चार बकरी व आठ बच्चे जिंदा जल गए। ग्रामीणों की मदद से अधिकांश बकरियों को बचा लिया गया। लोगों ने रात को ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बाड़े में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव ढाढ़ोत में रात को अज्ञात कारणों के चलते बकरियों के बाड़े में आग लगने से चार बकरी व आठ बच्चे जिंदा जल गए। बकरी पालक राजकुमार पुत्र पालाराम ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे शोर सुनकर उसकी आंखें खुली तो बाड़े में आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण भी मदद को आगे आए। ग्रामीणों की मदद से अधिकांश बकरियों को बचा लिया गया लेकिन चार बकरी व आठ छोटे बच्चे आग में झुलसकर मर गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों ने रात को ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। राजकुमार ने बताया की वह बकरियां चराने का काम करता है। बकरियां चराकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें