जिला जेल नसीबपुर के वार्डर महेंद्र कुमार के पास से नशे का पदार्थ बरामद हुआ है। जेल के उपाधीक्षक की शिकायत पर महावीर चौकी पुलिस ने वार्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जेल उपाधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में नहा है कि मंगलवार को वार्डर महेंद्र कुमार की ड्यूटी बैरक नंबर 1, 2, 3 और लंगर पर लगी थी। इस दौरान रूटीन के तहत वार्डर मनोहर ने लाइन अधिकारी उप सहायक अधीक्षक नरेश कुमार के सामने महेंद्र कुमार की तलाशी ली। इस दौरान महेंद्र कुमार की बेल्ट के नीचे, जूते के अंदर और पैंट के अंदर सुल्फा जैसा नशे का पदार्थ बरामद हुआ जो करीब सात ग्राम था। लाइन अधिकारी ने जेल उपाधीक्षक को सूचना दी जिन्होंने महावीर चौकी पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी महेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।