महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाला प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। पिछले दो साल से महाविद्यालय व लोक निर्माण विभाग के बीच फंसे बिजली और पानी की फिटिंग के एस्टीमेट पेंच को लेकर ठेकेदार की ओर से कार्य रोक दिया था। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। बुधवार से ठेकेदार की ओर से इसका कार्य शुरू हो गया।
इस भवन में प्राचार्य कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, हॉल प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन बनाने के लिए वर्ष 2019 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद लंबी प्रक्रिया चली व कालेज प्रबंधन ने लोक निर्माण के खाते में यह राशि डाल दी। उसके बाद तीन से चार बार ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा अब इसके लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
भवन का निर्माण भी वर्ष 1972 में किया गया था। समय के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की संख्या बढ़ती गई, लेकिन भवन नहीं होने से स्टाफ के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। रूसा योजना के तहत मिले ग्रांट से बनवाया जा रहा है। क्योंकि जो प्रशासनिक भवन है वह 1972 से बना हुआ है ,जो कि बहुत पुराना हो चुका है। इस नए प्रशासनिक भवन में एक प्राचार्य कक्ष, रिटायरिंग रूम एवं लिपिक वर्गीय स्टाफ के लिए कार्यालय होगा। महाविद्यालय में यूजी व पीजी संकायों में करीब दो से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते है। महाविद्यालय 60 टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ भी है।
वर्जन...
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रशासनिक भवन का निर्माण के एस्टीमेंट को लेकर कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। राजकीय महाविद्यालय का प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। जल्द ही महाविद्यालय का प्रशासनिक भवन तैयार कर दिया जाएगा।- अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़