फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर की छत पर मिला छह माह का भ्रूण, नांगल चौधरी के गांव गोठडी का मामला

Thu, 10 Nov 2022 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी

सार

गांव गोठडी में बने एक मकान की छत पर रखे हुए पत्थर पर 6 माह का भ्रूण रखा हुआ था। जब पड़ोस के कुछ लोग अपने घर की छत पर काम के लिए गए तो उन्होंने पड़ोस की छत पर अजीब सा कुछ देखा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी के गांव गोठडी में एक मकान की छत पर छह माह का भ्रूण मिला है। सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र कुमार व नांगल चौधरी कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अभी कोई जानकारी देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोठडी में बने एक मकान की छत पर रखे हुए पत्थर पर 6 माह का भ्रूण रखा हुआ था। जब पड़ोस के कुछ लोग अपने घर की छत पर काम के लिए गए तो उन्होंने पड़ोस की छत पर अजीब सा कुछ देखा। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां एक भ्रूण पड़ा हुआ था। इसके बारे में उन्होंने पूर्व सरपंच सुमन को जानकारी दी। सरंपच सुमन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे पुलिस ने सभी जानकारी जुटाकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। जब इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम प्रक्रिया में व्यस्त हैं। जानकारी दे दी जाएगी। वहीं इस भ्रूण के मिलने से गांव में कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें