फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जियो फेंसिंग के विरोध में रखा उपवास, सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03जिओ फेंसिंग के विरोध स्वरूप सीटीएम को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। आयुष विभाग जिला महेंद्रगढ़ के सभी एएमओ और एचएमओ आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट और योग सहायक ने शनिवार को जियो फेंसिंग उपस्थिति के विरोध में उपवास रखकर जिला उपायुक्त के नाम का ज्ञापन सीटीएम डॉक्टर मंगल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


आयुष मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. अनिल यादव ने बताया कि जियो फेंसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली जहां कर्मचारियों की निजता के अधिकारों का हनन करती है। वहीं रोगियों के उपचार एवं जनहित के लिए लगाए जाने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों आदि में भी अवरोध पैदा करती है।
होमियो चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि आयुष विभाग आमजन को स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत एवं कटिबद्ध है लेकिन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं देने वाले विभागों में जियो फेंसिंग प्रणाली से उपस्थिति लागू करने से फील्ड में जाकर किए जाने वाले कार्य करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन




इस अवसरपर डॉ. सतीश कुमार, डाॅ. भूपेंद्र, डॉ. सुमन, डॉ. अनामिका, डॉ सहदेव आजाद फार्मासिस्ट, मनोज फार्मासिस्ट भूपेंद्र फार्मासिस्ट सोमवीर योग सहायक सुंदर योग सहायक अशोक योग सहायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें