फोटो नंबर-01गांव बसीरपुर में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व टीम सदस्य। स्रोत-विभाग
निजामपुर। खंड के गांव बसीरपुर में लिगानुपात सुधार को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। एएनएम लाली ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात लगातार गिर रहा हैं।
लोगों की लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच का अंत होना चाहिए जिससे कि लिंगानुपात में सुधार हो सके। उन्होंने महिला पुरुष के लिए समानता की बात की और कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से काम नहीं है। इस रैली में सीएमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार, एमपीएचडब्ल्यू रोशन, विक्रांत, संगीता, प्रियंका, सुनील, जयंती बाई, रामस्वरूप, मीना देवी आशा वर्कर व मुकेश देवी आशा वर्कर आदि मौजूद रहे।