फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के कटों से परेशान किसानों ने श्यामपुरा पावर हाउस के सामने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की कटौती से परेशान किसानों ने शुक्रवार को श्यामपुरा पावर हाउस केे सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने 26 अप्रैल तक पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय कपास की बिजाई का सीजन है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं होने से किसानों के लिए तय समय पर कपास की बिजाई करना मुश्किल हो रहा है। किसान रवि जड़वा ने बताया कि खंड के गांव जड़वा, श्यामपुरा, बासड़ी, ढाणी जड़वा के अनेक किसानों ने अधिकारियों से लगातार पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति की मांग की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले से निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे निगम के एसडीओ दीपक यादव को किसानों ने बताया कि पिछले लगभग एक माह से उन्हें तय शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तय शेड्यूल के अनुसार खेतों की लाइन में प्रतिदिन 8 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। श्यामपुरा पावर हाउस से मिलने वाली बिजली लगभग एक महीने से 8 घंटे की बजाय मात्र 2 से 3 घंटे ही मिल रही है, जिसमें भी बार-बार अघोषित कट भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा घरेलू बिजली आपूर्ति में भी घंटों कट लगाए जा रहे हैं। बार-बार अघोषित कटों एवं तय शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति न देने के कारण वे जब भी पावर हाउस में जाकर पता करते हैं तो उन्हें रटा-रटाया एक ही जवाब मिलता है कि आगे से पावर कट है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपरोक्त समस्या के बारे में कई अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण मजबूरीवश उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ बोले पावर कट रोकना नहीं है अधिकार क्षेत्र में:
एसडीओ दीपक यादव ने किसानों को बताया कि पावर कट को रोकना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। 25 अप्रैल को फिर से शेड्यूल बनने हैं। उम्मीद है उसके उपरांत बिजली कट की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान किसानों ने धरना समाप्त करते हुए चेतावनी भी दी कि अगर 26 अप्रैल तक बिजली कट की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से धरने के लिए मजबूर होंगे।

श्यामपुरा पावर हाउस के पास धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें