फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने यादव धर्मशाला में मांगो को लेकर की महापंचायत

Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- यादव धर्मशाला में आयोजित महापंचायत में उप​स्थित यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा-दिल्ली किसान संगठन द्वारा खेतडी नरेला पावर ग्रीड से संबंधित किसानों को सरकार द्वारा उचित मुवावजा राशि के लिए यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में एक महापंचायत आयोजित की गई। इसमें भारी संख्या में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता यादव सभा के प्रधान अभयराम एडवोकेट द्वारा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान अभयराम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को पावर ग्रिड का मुवावजा एचटी लाइन मार्केट रेट से ढाई गुना देने की मांग पूरी नहीं होगी जब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा। किसानों के खेतों से जाने वाली लाइन का भी मुआवजा राशि की मांग की गई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि पावर ग्रिड पर कोई भी काम नहीं करने देंगे जब तक दिल्ली हरियाणा नई यूनीफॉर्म पॉलिसी लागू नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक चीजों के पैसे लेती है व किसानों की जमीन फ्री में क्यों लेती है। किसानों ने कहा कि बाजरा फसल की भावांतर राशि के रुपये आजतक नहीं मिली है वहीं सरसों, कपास व गेहूं की फसल वर्षा से खराब हो गई थी जिसके बीमा के पैसे आज तक किसानों को नहीं मिले है।
बैठक के दौरान सतबीर खेड़ा, सुकर्मपाल खेड़ा, गजेंद्र हरनाथ नांगल, बाबूलाल नांगल, कवंर सिंह बचीनी, बीरसिंह, बैरावास, रामनिवास, रामकुमार, हनुमान, सरपंच बाबूलाल गडानिया, विजय नांगल, रामकुमार निमोठ, सतेंद्र लौहचब, रविंद्र, कमरजीत, उमेश दहिया, राकेश जाखड़, रत्तन यादव, वेद सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:69- यादव धर्मशाला में आयोजित महापंचायत में उपस्थित यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें