फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उन्नत क्रियाएं अपनाकर बढ़ा सकते हैं पैदावार

Thu, 13 Mar 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- गांव ऊंची भांडोर में किसानों को बीज वितरित करते कृ​षि अ​धिकारी- स्रोत- केवीके
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों की ओर से बुधवार को गांव भांडोर ऊंची में अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत गेंहू खेत दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

किसानों को गेंहू की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे में बताया गया। गेंहू की फसल में बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के उपाय बताए गए। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने प्रदर्शन प्लांट की उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के किसान गेंहू फसल की अच्छी पैदावार ले रहे हैं, लेकिन फसल उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने में पीछे हैं।
आयोजक डाॅ. नरेंद्र यादव ने किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल में बीज उपचार पैदावार बढ़ाने के लिए एक उत्तम, सस्ता व आसान उपाय है इससे 10 से 15 प्रतिशत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें