फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: किसान परिवार के साथ खेत में फसल कटाई के लिए गया; पीछे से हुई चोरी, मामला दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में किसान के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। किसान परिवार खेत में कार्य कर वापिस करीब एक बजे घर पर आए तो घर के अंदर कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा मिला। पीड़ित किसान ने उक्त युवक पर चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल क्षेत्र के गांव शेखपुरा में किसान के घर पर चोरी हो गई। जब किसान फसल की कटाई कर वापिस घर आया तो सामान बिखरा मिला। जिसके बाद किसान ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस शिकायत में शेखपुरा निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि वह 25 मार्च को परिवार सहित सुबह 9 बजे खेत में काम करने के लिए चले गए।

विज्ञापन


खेत में कार्य कर वापिस करीब एक बजे घर पर आए तो घर के अंदर कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा मिला। उसमें रखे 80000 रुपये रखे थे, जो नहीं मिले। इसके साथ समान भी इधर उधर पड़ा हुआ था। जब उसने आसपास के लोगो से पूछा तो एक महिला ने एक युवक को घर से निकलते देखने की बात कही। उसने कहा कि वह उसे राम-राम भी कर गया था। पीड़ित किसान ने उक्त युवक पर चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें