फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण भारत बंद में किसान संगठन करेगा भागीदारी

Tue, 13 Feb 2024 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद और औद्योगिक क्षेत्र की हड़ताल को सफल बनाने के लिए आम जनता से साथ देने की अपील की है।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि किसान संगठन एआईकेकेएमएस ग्रामीण भारत बंद में सक्रिय रूप से पूरी भागीदारी करेगा। जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने लोगों से एकजुट होकर ग्रामीण भारत बंद और औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा लागत से डेढ़ गुना एसपी कानून बनाने, सरकारी खरीद की गारंटी देने, बिजली बिल 2022 और स्मार्ट बिजली मीटर स्कीम बंद करने, खाद बीज और कीटनाशक असली व सस्ते रेट पर उपलब्ध कराने, गरीब किसानों व भूमिहीनों को पूरे साल रोजगार देने, बैंकों के तमाम कर्ज माफ करने, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये महीना देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें