फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का केस, दोनों लड़के खुद ही लौट आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव गुढ़ा निवासी रूपेश कुमार ने कनीना पुलिस में रविवार को अपने बेटे आदित्य, अमित का रात एक बजे अपहरण किये जाने का मामला दर्ज करवाया था। दोनों युवक फिल्मी अंदाज में मिल गए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों लड़के एक बाइक लेकर रात के वक्त कनीना आए थे। इनके पास बाइक के कागजात नहीं थे। पुलिस ने इनकी बाइक को इंपाउंड कर दिया था। तत्पश्चात ये दोनों परिवार के डर के मारे बूचावास चले गए। बूचावास के एक होटल पर इन्होंने खाना खाया। रात को बूचावास के एक पुराने बंद पड़े स्कूल में रात बिताने का निर्णय लिया। जब सर्दी सताने लगी तो दोनों पैदल ही बूचावास से गुढ़ा की ओर चल दिये। रास्ते में जब वे पैदल आ रहे थे तो उनके परिजन इनकी तलाश में घूम रहे थे। उन्हें ये मिले तो इन्हें पकड़ लिया। कनीना पुलिस में परिजनों ने पेश किया। जिस पर दोनों युवकों ने सारी कहानी बताई। दोनों युवकों के मिल जाने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें