फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 8 महीने में 2,579 लोगों को लगा रेबीज का टीका

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13 कुत्तों के काटने से संतोख सिंह के हाथ पर आई सूजन व निशान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। 10 सितंबर की सुबह धरसूं गांव निवासी संतोख सिंह (65) टहलने निकले थे। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनके हाथ और नाक पर काट लिया। परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल में आठ माह में 2579 लोगों ने रेबीज का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

संतोख सिंह ने बताया कि पिछले महीने उनकी गाय के बछड़े को भी आवारा कुत्तों ने काट लिया था। गांव में एक व्यक्ति की बकरी भी कुत्तों का शिकार हो चुकी है। जिले में हर माह औसतन 300 से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं।
10-11 हजार कुत्ते, टीकाकरण केवल 10 प्रतिशत : शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 से 11 हजार आवारा कुत्ते बताए जा रहे हैं। इनमें केवल करीब 10 प्रतिशत का ही टीकाकरण हुआ है। नगर परिषद ने जनवरी में अभियान चलाकर 1550 कुत्तों का बधियाकरण और रेबीज रोधी टीकाकरण किया था। टेंडर खत्म होने के बाद अभियान तीन से चार महीने तक बंद रहा।

फोटो नंबर- 13 कुत्तों के काटने से संतोख सिंह के हाथ पर आई सूजन व निशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें