फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों का अटेली में नहीं हो रहा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। देश व प्रदेश के मानचित्र में सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुके अटेली के रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के नहीं रुकने के कारण यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। व्यापारियों, मरीजों, सैनिकों तथा विद्यार्थियों को नारनौल जाकर एक्सप्रेस गाड़ी पकड़नी पड़ती है। रेवाड़ी से रींगस ट्रैक पर चलने वाली 14 गाड़ियों में छह गाड़ियों का ठहराव होता है। इस संबंध में कई बार क्षेत्रवासियों द्वारा ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी-फुलेरा मीटर गेज रेलवे लाइन को 2008 में ब्रॉडगेज में तब्दील किया गया था। उस समय क्षेत्र के लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि अब प्रत्येक गाड़ियों का ठहराव अटेली रेलवे स्टेशन पर होगा, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात निकले। यहां से दिन और रात में 14 गाड़ियों का आवागमन होता है, लेकिन अटेली रेलवे स्टेशन पर महज 6 गाड़ियों का ही ठहराव होता है बाकी 8 गाड़ियां बॉय-बॉय करके निकल जाती हैं। यदि हम बात यात्रियों की संख्या की करें तो प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक यात्री अपना सफर तय करते हैं। जनशताब्दी, चेतक, बॉम्बे चंडीगढ़ ,बांद्रा से चंडीगढ़, दिल्ली सराय रोहिला जैसी गाड़ियों का अटेली रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। उक्त गाड़ियों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को नारनौल जाना पड़ता है। वहीं से उनको गाड़ी पकड़नी पड़ती है। इससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्टेशन पर समाजसेवियों द्वारा 4 वाटर कूलर लगाए गए हैं। टीन शेडों की बात करें दो टीन शेड बनाए गए हैं लेकिन टिकट घर के सामने टीन शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां के सैनिकों को बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसा भी नहीं है कि यहां के लोग एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए मांग नहीं उठा रहे, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा समय-समय पर रेलवे विभाग के अधिकारियों व मंत्रियों को मांग पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 14 गाड़ियों का आवागमन होता है, लेकिन यहां पर 6 गाड़ियों का ही ठहराव है। किसी एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव यहां नहीं है। जिसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत किया गया है। जैसे ही आदेश पारित होंगे गाड़ियों का ठहराव होना आरंभ हो जाएगा। जितेंद्र यादव, स्टेशन अधीक्षक मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें