फोटो संख्या:-55 हकेंवि महेंद्रगढ़ में व्याख्या में भाग लेते हुए विद्यार्थी---स्रोत हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के छठे दिन ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. रामचंद्र अध्यक्ष संस्कृत विभाग एकीकृत प्रतिष्ठा अध्ययन संस्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, मुख्यवक्ता के रूप उपस्थित रहे।
डॉ. रामचंद्र ने संस्कृत के व्याकरण और ध्वनि नियमों को सूक्ष्म, संक्षिप्त और नियमबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना, कात्यायन ने इन सूत्रों में संशोधन लाकर उन्हें और अधिक स्पष्ट प्रासंगिक और व्यावहारिक बनाया। मंच संचालन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक डॉ. सुमन रानी, सुमित शर्मा, डॉ. अर्चना कुमारी सहित विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। संवाद