फोटो 8कार्यक्रम में संबोधित करते प्राचार्य डॉ यशपाल शर्मा।स्रोत संस्था
- फोटो : राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राखी मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राखी मेकिंग में बीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना प्रथम, एमए अंतिम वर्ष की पलक द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की जशनदीप कौर तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में तमन्ना प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की नंदिनी द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की निशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
कविता पाठ प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की धारा शर्मा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की कुमकुम द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की निक्की तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की नंदिनी द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की जशनदीप कौर व बीएससी द्वितीय वर्ष की धारा शर्मा तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर डॉ. हरमीत कौर, डॉ. समता यादव, डॉ. ललिता, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. रिंकू यादव, डॉ.अनिल, डॉ. नीलम व डॉ. मनमीत कौर मौजूद थी।