फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हकेंवि से फिर चलेगी शाम की रोडवेज बस

विज्ञापन
हकेंवि के विद्यार्थियों को लेकर जाती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से महेंद्रगढ़ के लिए अतिरिक्त बस सेवा 21 मार्च से शुरू की जाएगी। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लॉकडाउन के दौरान बंद शाम के समय चलने वाली अतिरिक्त बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। छात्र संगठन सदस्य अक्षय मालड़ा ने बताया कि हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। विश्वविद्यालय में आवागमन के लिए छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही शाम को चलने वाली महज एक बस में भारी भीड़ रहती है, जिसके कारण काफी विद्यार्थी बस में सवार ही नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन

छात्र संगठन ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा व डीआई विक्रम सिंह से शाम के समय चलने वाली बस को दोबारा शुरू करने की मांग की थी। रोडवेज विभाग द्वारा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से महेंद्रगढ़ के लिए अतिरिक्त बस शुरू कर दी है। राज्य परिवहन के डीआई विक्रम सिंह ने बताया की यह बस शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से चलकर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 8.50 पर नारनौल से 9.40 पर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड होते हुए सीधी हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को आती है। शाम को यही बस 4.30 पर केंद्रीय विश्वविद्यालय से चलकर सीधी नारनौल डिपो को जाती है। छात्र संगठन ने शाम की कक्षा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की थी, जो सोमवार से शुरू हो जाएगी। छात्र संगठन के सदस्यों ने डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा, टीएम अमित कुमार, डीआई विक्रम यादव, अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश का आभार व्यक्त किया। वहीं छात्र संगठनों द्वारा विश्वविद्यालय के गेट पर बसों के नियमित ठहराव की मांग भी महा प्रबंधक से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें