महेंद्रगढ़। शहर के कृष्णा कॉलोनी से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाले एक किलोमीटर बदहाल मार्ग की जिम्मेदारों ने 22 वर्षों में भी सुध नहीं ली है। अब इस मार्ग पर सड़क के नाम पर रोड़े व कच्चा रास्ता ही शेष है। एक किलोमीटर सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। बदहाल सड़क मार्ग होने के कारण बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने अनेक बार नगरपालिका को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है। लेकिन शहर की सरकार की चार योजना बीत जाने के बावजूद भी इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है।
- रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला है यह मार्ग
यह सड़क मार्ग शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। रेलवे फाटक पर अनेक बार लंबे समय तक जाम लगता है। इस सड़क के सहारे गांव माजरा खुर्द अंडर पास से नीचे से सीधे शिव मंदिर के पास रेवाड़ी रोड तक पहुंच सकते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक से सीधे इस मार्ग का प्रयोग कर शहर की भीड़ से भी बचा जा सकता है। बारिश होने के कारण गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं।
यह सड़क मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- प्रवीन सैनी
इस सड़क मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस एक किलोमीटर सड़क मार्ग को बनवाया जाए।
- विक्रम शर्मा
-
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके कारण बाइक चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। अधिकतर बाइक चालक गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन एक किलोमीटर मीटर सड़क मार्ग पर करीब तीन दुर्घटनाएं होना आम बात है।
- भूपेंद्र राजपूत
-
नगरपालिका ने 21 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनवाया था। लेकिन उसके बाद से अभी तक इस रोड का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रेवाड़ी रोड तक पहुंचने का यह सबसे सुगम मार्ग है।
- कृष्ण जांगड़ा
- वर्जन:
शहर में सड़क मार्गों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क मार्ग का टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में जो भी सड़क जर्जर है उसके निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव किए जा चुके हैं। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:59- बगीची से माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:59- बगीची से माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:59- बगीची से माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:59- बगीची से माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:59- बगीची से माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग--संवाद