फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण से 50 फीट की सड़क 30 में सिमटी

विज्ञापन
फोटो नंबा-08रविदास मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के चलते संकरा हुआ मार्ग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रविदास मार्ग से मोहल्ला महल तक बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण सड़क पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रविदास मार्ग की चौड़ाई करीब 50 फीट है लेकिन कई जगह चबूतरे और अन्य स्थायी निर्माण होने से सड़क करीब 30 फीट तक सीमित हो गई है। ऐसे में एक साथ दो वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग से स्कूल बसों, निजी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार छलक नाले के पास सड़क किनारे खाली जगह पर पशु बांधे जा रहे हैं। इससे रास्ते में गंदगी भी बढ़ रही है। संजय, प्रकाश, दिनेश, कपिल और संतोष सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन:
अतिक्रमण को लेकर वैसे तो नगर परिषद की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। रविदास मार्ग पर अतिक्रमण का मामला अब संज्ञान में आया है। जल्द ही नप अधिकारियों को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। -जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें