फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारी 28 और 29 मार्च करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केंद्रीय, बैंक, बीमा व राज्य सरकारों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 28 और 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कौशल यादव व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मुख्य मांगों को लेकर की जा रही है। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पीएफआरडीए बिल रद्द करने, केंद्र में जनवरी 2004 व प्रदेश में जनवरी 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति में शामिल करने, जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान करने, सातवें वेतन आयोग के अनुसार एचआरए में बढ़ोतरी करने, सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण पर जनसंख्या मुताबिक पद स्वीकृत करने, कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपये व आश्रित को नियमित नौकरी देने, महंगाई पर रोक लगाने, कर्मचारियों को आयकर से मुक्त करने, जनतांत्रिक एवं सांविधानिक अधिकारों को बहाल करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बिजली संशोधन बिल 2021, रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल व लेबर कोड रद्द करने की मांगें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सरकारी राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के फैसले पर प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, पालिकाओं, विश्वविद्यालयों, सोसायटियों एवं पंचायती राज में काम करने वाले कच्चे व पक्के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें