फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई मंत्री के कार्यालय पर 6 को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में बैठक करते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन महेंद्रगढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुड्डा पार्क हुई। इसमें छह सितंबर को सिंचाई मंत्री शिविर कार्यालय भिवानी व 13 सितंबर जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री कैंप कार्यालय हिसार पर धरना-प्रदर्शन के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिला सचिव विजेंद्र शर्मा व जिला प्रधान कौशल यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई रेशनलाइजेशन पॉलिसी विभागों में पदों को खत्म कर कर्मचारियों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जल्द रेशनलाइजेशन पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा धरने- प्रदर्शन कर सरकार को चेताया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य प्रचार सचिव सूबे सिंह, जिला कमेटी से नरेंद्र कैशियर, संजय उप प्रधान, सह सचिव सतीश, सभी ब्रांचो के प्रधान परमबीर सिंह, कपिल, नरेंद्र, अनिल, सचिव आदित्य, अनिल, कैशियर मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें