फोटो संख्या:53- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दौड प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--स्
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।विद्यार्थियों ने 100 मीटर की दौड़, रस्सी कूद, लंबीकूद और अन्य खेल गतिविधियों में दम दिखाया।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह मानसिक और नैतिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल में उनके योगदान को छात्रों के सामने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने 100 मीटर रेस, रस्सी कूद, लंबीकूद और अन्य खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे नियमित रूप से खेलों में भाग लें और खेलों के महत्व को समझते हुए अपने जीवन में फिटनेस और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। विजेताओं को परिणामों की घोषणा रविवार को की जाएगी । सोमवार को कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।